दुल्हन की 'अजब डिमांड' सुनकर मेहमान भी हो गए परेशान, फिर नेताजी जैसे ही बोले 'OK' तो दूल्हा भी हो गया खुश

UP Groom unique demand रिसेप्शन के दौरान नवविवाहिता (दुल्हन) ने मुंह दिखाई में क्षेत्र के एमएलसी ऋषिपाल सिंह से सड़क की मांग कर डाली. इस पर एमएलसी की ओर से नवविवाहिता को मुंह दिखाई के तौर पर 500 मीटर मार्ग पर सड़क बनाने का आश्‍वासन दे दिया गया.

दुल्हन की 'अजब डिमांड' सुनकर मेहमान भी हो गए परेशान, फिर नेताजी जैसे ही बोले 'OK' तो दूल्हा भी हो गया खुश

Uttar Pradesh Aligarh Groom Demand Road Construction Marriage Function उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने मुंह दिखाई में सबके सामने ही यानी मेहमानों के सामने ही नेता जी से सड़क निर्माण की मांग कर डाली. इस पर विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) चौधरी ऋषिपाल सिंह ने दुल्हन की यह डिमांड पूरी करने का आश्वासन दे दिया. अब इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है. इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. पूरा मामला पिछले सप्ताह 17 दिसंबर का है, जब रिसेप्शन में क्षेत्र के विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) चौधरी ऋषिपाल सिंह को भी बुलाया गया था. यह अलग बात है कि वह इसमें नहीं पहुंच सके, लेकिन दुल्हन की मांग को पूरा करने का आश्वासन जरूर दे दिया वह भी सोमवार को जब वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे.

शादी-रिसेप्शन में नहीं पहुंच पाए थे नेता जी

मिली जानकारी के अनुसार, टप्‍पल क्षेत्र के घाघौली इलाके में चंद्रभान सिंह के बेटे भारत पहलवान की शादी 10 दिसंबर को वृंदावन के पानी गांव के रहने वाली राधा नाम की युवती के साथ हुई थी. धूमधाम से हुई इस शादी के एक सप्ताह बाद 17 दिसंबर को गांव में ही रिसेप्शन का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में क्षेत्र के विधान परिषद सदस्‍य (एमएलसी) चौधरी ऋषिपाल सिंह को भी बुलाया गया था. यह अलग बात है कि इस समारोह में ऋषिपाल सिंह का आना नहीं हो पाया था. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूरा मामला

वहीं, रिसेप्शन के दौरान नवविवाहिता (दुल्हन) ने मुंह दिखाई में क्षेत्र के एमएलसी ऋषिपाल सिंह से सड़क की मांग कर डाली. इस पर एमएलसी की ओर से नवविवाहिता को मुंह दिखाई के तौर पर 500 मीटर मार्ग पर सड़क बनाने का आश्‍वासन दे दिया गया. अब इस न‍वविवाहिता की मांग और नेता ऋषिपाल सिंह के आश्वसान की चारों ओर चर्चा हो रही है. इसे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी किया जा रहा है. 

कई सालों से बदहाल है रास्ता

बताया जा रहा है कि दुल्हन की मांग के बारे में जानकारी लगने पर MLC ऋषिपाल सिंह ने गांव वालों के सामने सड़क निर्माण को पूरा कराने का आश्वासन कर दिया. उधर, दुल्हन के पति भारत पहलवान का भी कहना है कि गांव का मुख्य मार्ग आधा दशक से भी अधिक समय से बदहाल स्थिति में है.  कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारों से गुजारिश की गई, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया. 

जल्द बनेगी सड़क

इस बीच  एमएलसी ऋषिपाल सिंह सोमवार को चंद्रभान सिंह के घर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे तो दुल्हन ने एमएलसी से मुंह दिखाई के बहाने सड़क को बनवाने की मांग कर दी. इसके बाद एमएलसी ने मुख्य मार्ग से गांव तक सड़क बनवाने की घोषणा की. इस पर खुश गांव के लोगों ने एमएलसी को गदा देकर सम्‍मानित किया. यहां पर बता दें कि राधा के पति भारत पहलवान आईटीबीपी में कार्यरत हैं.