IPL 2026 Points Table: GT की हार से DC को हुआ नुकसान, फिर से नंबर 1 पर पहुंची RR, देखें पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 में हर मुकाबले के साथ अंक तालिका का गणित तेजी से बदल रहा है. 4 अप्रैल को खेले गए सीजन के पहले डबल हेडर के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां कुछ ही घंटों में टीमों की स्थिति पूरी तरह बदल गई.

IPL 2026 Points Table DC suffered loss due to GT defeat RR reached Top
Image Source: ANI

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में हर मुकाबले के साथ अंक तालिका का गणित तेजी से बदल रहा है. 4 अप्रैल को खेले गए सीजन के पहले डबल हेडर के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां कुछ ही घंटों में टीमों की स्थिति पूरी तरह बदल गई.

दिन की शुरुआत में जहां दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ नंबर 1 की कुर्सी संभाली, वहीं दिन खत्म होते-होते राजस्थान रॉयल्स ने फिर से टॉप पर कब्जा जमा लिया. इस बदलाव में गुजरात टाइटंस की हार सबसे बड़ा कारण बनी.

डबल हेडर से पहले कैसी थी स्थिति?

पहले डबल हेडर से पहले अंक तालिका में पंजाब किंग्स पहले स्थान पर थी. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स, तीसरे पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स मौजूद थी.

लेकिन 4 अप्रैल को खेले गए दोनों मुकाबलों के बाद यह पूरा समीकरण बदल गया.

दिल्ली कैपिटल्स बनी नंबर 1, लेकिन…

डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स चौथे से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गई.

इस जीत के बाद पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर खिसक गई, जबकि राजस्थान रॉयल्स तीसरे नंबर पर आ गई.

हालांकि, दिल्ली की यह बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी.

गुजरात की हार ने पलटा खेल

डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में 6 रन से हरा दिया.

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया. वहीं गुजरात टाइटंस को अपनी स्थिति में नुकसान उठाना पड़ा.

टॉप-3 में कड़ी टक्कर

अभी अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स तीनों के 4-4 अंक हैं. तीनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं.

लेकिन नेट रन रेट के आधार पर इनकी स्थिति अलग-अलग है:

  • नंबर 1: राजस्थान रॉयल्स (नेट रन रेट: 2.233)
  • नंबर 2: दिल्ली कैपिटल्स (नेट रन रेट: 1.170)
  • नंबर 3: पंजाब किंग्स (नेट रन रेट: 0.637)

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथे स्थान पर है, जिसने अभी तक एक मैच खेला है और उसका नेट रन रेट 2.907 है.

मिड और निचले पायदान की स्थिति

डबल हेडर के बाद मिड टेबल में भी बदलाव हुआ है. मुंबई इंडियंस को हार के कारण एक स्थान का नुकसान हुआ और वह छठे नंबर पर पहुंच गई.

गुजरात टाइटंस सातवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं निचले हिस्से में कोलकाता नाइट राइडर्स नौवें नंबर पर है, जबकि सबसे आखिरी पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स मौजूद है.

ये भी पढ़ें- अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, नेशनल हाईवेज पर सिर्फ फास्टैग या UPI से होगा पेमेंट, बदला नियम