Ind Vs Eng टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

Ind Vs Eng टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

इस खिलाड़ी के कारण देवदत्त पड्डिकल को मिला डेब्यू का मौका
भारत और इंग्लैंड ( ind-vs-eng test match today) के बीच आज पांच सीरीज का टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है. आपको बता दें कि इस मैच में इंगलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंग्लैंड की बैटिंग की शुरुआत हो चुकी हैं. वहीं आपको बता दें कि इस मैच में इंडियन टीम की ओर से बड़े बदलाव किए गए हैं. जिनका खुलासा टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दी है.

टीम इंडिया ने किए बड़े बदलाव

दरअसल देवदत्त पड्डिकल को इस आखिरी टेस्ट मैच ( ind-vs-eng) में खेलने का मौका मिला है. चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. लेकिन इस मैच में उनकी भी वापसी हुई है. बात करें पड्डिकल की तो  इस सीरीज में तीन मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन वह बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके. उन्हें इस बार टीम इंडिया में रजत पाटादार की जगह पर शामिल किया गया है.

रजत पाटिदार हुए आखिरी ind-vs-eng मैच से बाहर

सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाना था. लेकिन मैच से पूर्व ही टीम इंडिया से रजत पाटिदार बाहर हो गए हैं. इसके पीछे का कारण चोट लगना बताया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेट्स प्रैक्टिस में खेलते समय रजत पाटिदार को चोट लगी. इस कारण उन्हें इस मैच से बाहर होना पड़ा. आपको बता दें कि इस मैच में न सिर्फ इंडिया की टीम की ओर से बल्कि इंग्लैंड की टीम से भी बदलाव पेश किए गए हैं. इंग्लैंड टीम की ओर से ओली रॉबिन्सन को रिप्लेस कर दिया गया है. उनकी जगह अब मार्क वुड ने ली है.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पड्डिकल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

टीम इंग्लैंड की प्लेइंग 11 टीम

जैक क्राउली, बेन ड्यूकेट, ओली पोप, जो रूट, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टली, शोएब बशीर, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

शबनीम इस्माइल ने महिला क्रिकेट में अब तक की सबसे तेज फेंककर तोड़ा रिकॉर्ड