HP Home Guards Recruitment 2026: हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं. इस भर्ती के तहत कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं. यदि आप भी हिमाचल प्रदेश में होम गार्ड के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है.
भर्ती का विवरण और पदों की संख्या
इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 700 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें से 358 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (पुरुष), 167 पद जनरल ड्यूटी होम गार्ड (महिला), 74 पद बैंडमैन, 76 पद होम गार्ड वॉलंटियर ड्राइवर और 25 पद टेक्निकल ट्रेडमैन के लिए आरक्षित किए गए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि और रजिस्ट्रेशन फीस
सभी इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 31 मार्च, 2026 तक का समय दिया गया है. ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 200 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है.
लिखित परीक्षा का पैटर्न
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा. परीक्षा में कुल 50 अंक के सवाल पूछे जाएंगे, जो कि हिंदी, अंग्रेजी, गणित और सामान्य जागरूकता विषय से संबंधित होंगे. परीक्षा बहुविकल्पीय प्रकार की होगी और इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है.
ऐसे करें होम गार्ड के लिए अप्लाई
हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: MP के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, पैरामेडिकल के इतने पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें डिटेल्स