EPFO: करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कल से PF खातों में आएगा ब्याज, कब मिलेगा पैसा?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए राहत की खबर है. EPFO अब कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.

EPFO interest will start being credited to PF accounts from tomorrow
प्रतिकात्मक तस्वीर/ AI

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों खाताधारकों के लिए राहत की खबर है. EPFO अब कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) खातों में ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, अगले 15 दिनों के भीतर देशभर के करीब 7 करोड़ सक्रिय पीएफ खातों में ब्याज की राशि जमा कर दी जाएगी.

काफी समय से कर्मचारी अपने पीएफ खाते में ब्याज आने का इंतजार कर रहे थे. ब्याज जमा होने के बाद खाताधारक अपनी पासबुक में अपडेटेड बैलेंस देख सकेंगे.

8.25 फीसदी की दर से मिलेगा ब्याज

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की है. इसी दर के आधार पर सभी पात्र खातों में ब्याज की गणना कर राशि जमा की जाएगी. यह पैसा सीधे पीएफ खाते में आएगा और इसके लिए कर्मचारियों को कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी.

ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

ब्याज जमा होने के बाद कर्मचारी कई तरीकों से अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं. EPFO की पासबुक सेवा, UMANG ऐप, मिस्ड कॉल और SMS सेवा के जरिए भी खाते का अपडेट देखा जा सकता है. हालांकि, सभी खातों में ब्याज एक साथ नहीं आएगा. इसलिए कुछ लोगों के खाते में अपडेट दिखने में कुछ दिन लग सकते हैं.

कर्मचारियों के लिए क्यों है जरूरी?

पीएफ कर्मचारियों की लंबी अवधि की बचत का एक बड़ा जरिया है. हर महीने कर्मचारी और कंपनी दोनों की ओर से पीएफ खाते में पैसा जमा किया जाता है. इस जमा राशि पर EPFO हर साल ब्याज देता है. ब्याज जुड़ने से कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत बढ़ती है और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा मजबूत होती है.

अगर ब्याज नहीं दिखे तो क्या करें?

अगर अगले 15 दिनों में आपके पीएफ खाते में ब्याज नहीं दिखता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. EPFO सभी सक्रिय खातों में चरणबद्ध तरीके से ब्याज जमा करेगा. ऐसे में कुछ खातों में अपडेट आने में थोड़ा समय लग सकता है.

ये भी पढ़ें- Monsoon: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 8 घंटे में 16 राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट