बुजुर्ग का यह शानदार जवाब सुन हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िये मजेदार जोक्स

jokes आज कल की दौड़ती भागती जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है. हंसने के कई फायदे होते हैं. लगातार हो रही रिसर्च बताती है कि हंसने से हमारा स्वास्थ्य भी दूर रहता है और जीवन में तनाव भी थोड़ा कम होता है.

बुजुर्ग का यह शानदार जवाब सुन हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िये मजेदार जोक्स

नई दिल्ली, फीचर डेस्क: आज कल की दौड़ती भागती जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है. हंसने के कई फायदे होते हैं. लगातार हो रही रिसर्च बताती है कि हंसने से हमारा स्वास्थ्य भी दूर रहता है और जीवन में तनाव भी थोड़ा कम होता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक रोजाना निश्चित समय हंसने से खून का प्रवाह और ऑक्सीजन बढ़ती है और  इससे तनाव और चिंता कम होती है. हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है. यहां पर हम आपके लिए लाए हैं उम्दा चुटकुले. 

मेरी बीवी को भगाकर मत ले जाओ

पत्नी: (विवाह की सालगिरह पर बीवी बड़े प्यार से पति के करीब आकर बोली) सुनो, अगर मुझे कोई भगाकर तुमसे दूर लेकर गया तो तुम क्या करोगे?
पति: (मासूमियत से बोला) चल हट पगली कैसे-कैसे बेकार के सवाल पूछती है.
पत्नी : बताओ ना डार्लिंग, अगर मुझे कोई भगाकर ले गया तो तुम क्या करोगे.
पति : (थोड़ा झुंझलाते हुए) मैं बोलूंगा आराम से ले जाओ भाई, इसे इतनी तकलीफ के साथ भगा के क्यों ले जा रहे हो? मैं कोई रोक थोड़ा रहा हूं.
(इसके बाद हुई प्यारे पति देव की जोरदार और जमकर कुटाई और धुनाई)

मैं तो केले भी कच्चे खरीदता हूं

एजेंट : (बीमा कंपनी से 80 वर्षीय बुजुर्ग को फोन आया और बोला) हम बीमा कंपनी से बोल रहे हैं. आप हमारी एक पॉलिसी ले लो. सिर्फ 7 साल में पैसे डबल हो जाएंगे. इसकी गारंटी मैं दे रहा हूं कंपनी की ओर से. 
बुजुर्ग: (बुजुर्ग ने बीमा कंपनी के एजेंट को बड़ा ही मासूमियत भरा जवाब दिया)  बेटा वो सब तो ठीक है, लेकिन मैं उम्र के उस मोड़ पर हूं कि अब केले भी कच्चे नहीं खरीदता. वो तो पक जाएंगे और मैं रहूं या न रहूं.

पार्टी वियर अंडरवियर नहीं चाहिए
रमेश: (अंडरवियर की दुकान पर) अरे भाई कोई अच्छा सा अंडरवियर दे जो पहनने में कंफर्टेबल हो और अच्छा फील दे. 
दुकानदार: (रमेश को 300 रुपये का अंडरवियर दिखाते हुए) ये लीजिए साहब गजब का अंडरवियर है मजा आ जाएगा और बहुत ही आरामदायक भी है. 
रमेश : (पैसे सुनकर) यार रोजाना पहनने वाला कोई अंडरवियर दिखाओ हमे पार्टीवियर नहीं चाहिए.

गाली देनी तो खूब आती है

रमेश: (पंडित जी से) हमें बढ़िया से संस्कृत भाषा सिखा दीजिए.
पंडित जी: (रमेश से) बेटा संस्कृत भाषा ही क्यों सीखनी है.
रमेश: (पंडित जी से) जिससे हमें स्वर्ग में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए. क्योंकि सुना है स्वर्ग में देव भाषा की जरूरत पड़ती है. 
पंडित जी: (रमेश से) और अगर स्वर्ग नहीं गए तो...?
.पप्पू: (पंडित जी से) गाली तो खैर देनी तो आती ही है...!