Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान BJP प्रभारी बने

Dharmendra Pradhan BJP in-charge for Bihar elections

Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले से ही मिशन बिहार 2025 की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी ने इस बार की चुनावी कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी है. उन्हें बिहार चुनाव का मुख्य प्रभारी बनाया गया है.