Congress Expelled Sanjay Nirupam
नई दिल्ली: बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था. हालांकि इसपर खुद संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैंन तो निष्कासित होने से पूर्व ही कांग्रेस को अपना इस्तीफा दे दिया था. इस बात की पुष्टि उन्होंने ट्वीट कर दी है.
पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बोले संजय निरुपम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मेरा इस्तीफा रात को मिलने के बाद ही मेरे निष्कासन का आदेश दिया गया था. यह तेजी देखकर अच्छा लगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि अपने अगले कदम की जानकारी वह आज सुबह 11:30 से 12 बजे तक दूंगा.
Expelled Congress leader Sanjay Nirupam tweets, "Looks like, immediately after the party received my resignation letter last night, they decided to issue my expulsion. Good to see such promptness. Just sharing this info. I will give a detailed statement today between 11.30 to 12… pic.twitter.com/LYFvSANEtn
— ANI (@ANI) April 4, 2024
कांग्रेस ने नहीं किया निष्कासित?
संजय निरुमन की ओर से ऐसी जानकारी सामने आई कि उन्होंने निष्कासन से पूर्व ही पार्टी को अपना इस्तीफा थमा दिया है. लेकिन इसपर पार्टी का कुछ और ही कहना है. पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस नहीं जारी किया गया था. बल्कि उनपर सीधे एक्शन लिया गया था.
किस पार्टी में होंगे शामिल?
अब ऐसे में सवाल यह सामने आता है कि कांग्रेस का साथ छोड़ वह किस पार्टी में शामिल होने वाले हैं? हालांकि इसपर आधिकारिक तौर पर खुद संजय निरुपम की ओर से जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही शिवसेना शिंदे गुट का हाथ थाम सकते हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज 11बजे वह अपने आगे के प्लान की जानकारी दे सकते हैं.