Gourav Vallabh Resign from Congress
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha election 2024) से पहले कांग्रेस को कई बड़े झटके लग रहे हैं. बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ( Gourav Vallabh Resign) ने पार्टी को अपना इस्तीफा थमा दिया है. उन्होंने पार्टी को अपना इस्तीफा सौपंते हुए कहा कि वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते. ऐसे में पार्टी में बने रहना मुश्किल है.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने अपने इस्तीफे ( Gourav Vallabh Resign) की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए इस्तीफे की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा. मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता. इस कारण मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं.’
कांग्रेस पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है,उसमें मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा.मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता.इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहाहूं pic.twitter.com/Xp9nFO80I6
— Prof. Gourav Vallabh (@GouravVallabh) April 4, 2024
अपने इस त्यागपत्र में उन्होंने आगे लिखा कि ‘भावुक हूं और मन व्यथित है. काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं और बताना चाहता हूं. लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं. फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छुपाना भी अपराध है. ऐसे में मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता.’
यह भी पढ़े: रणदीप सुरजेवाला ने की हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी, BJP ने किया वार