चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर (Sant Kabir Kutir Nagar) नगर में लोगों से मुलाकात की. यहां पर सीएम सैनी (CM Saini) ने सभी के समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया.
हरियाणा (Haryana) के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा (BJP) नेता नायब सिंह सैनी ने सीएम आवास पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का सुना. उन्होंने मामले से जुड़े अधिकारियों को समाधान करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी तस्वीरें साझा की और लिखा, “हर परिवारजन से सीधा संपर्क आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से मिला और उनका हाल-चाल जाना. उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए.”
हर परिवारजन से सीधा संपर्क
— Nayab Saini (मोदी का परिवार) (@NayabSainiBJP) April 23, 2024
आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों से मिला और उनका हाल-चाल जाना।उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। pic.twitter.com/d4xIVXHFi2
हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को चुनाव
बता दें कि इस समय देशभर के सभी 543 लोकसभा सीटों चुनाव हो रहे हैं. मतदान के पहले चरण 19 अप्रैल को देशभर के 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई गई. नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली बीजेपी शासित हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं.
हरियाणा में सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा, दरअसल छठे चरण का चुनाव जो कि 25 मई को होने वाला है. उस दिन हरियाणा के सभी सीटों पर मतदान प्रकिया संपन्न होगी.
यह भी पढ़ें- ‘PM Modi ने राजनीति की परिभाषा, सोच और संस्कृति बदल दी’ – MP में बोले जेपी नड्डा