बिहार में कल मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट में निशांत कुमार की एंट्री लगभग तय; आज शाम पटना पहुंचेंगे अमित शाह

Bihar cabinet Expansion: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कैबिनेट विस्तार से पहले एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कि निशांत कुमार, जो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. बताया जा रहा है कि 7 मई को होने वाले विस्तार में वह मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

Cabinet expansion tomorrow in Bihar Nishant Kumar entry in the cabinet almost certain Amit Shah
Image Source: ANI/ File

Bihar cabinet Expansion: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. कैबिनेट विस्तार से पहले एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कि निशांत कुमार, जो पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. बताया जा रहा है कि 7 मई को होने वाले विस्तार में वह मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह उनके राजनीतिक जीवन की बड़ी शुरुआत होगी.

जानकारी के मुताबिक, निशांत कुमार शुरुआत में राजनीति में आने के इच्छुक नहीं थे. उन्होंने मंत्री बनने के प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया था. वह लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए हुए थे और किसी पद की जिम्मेदारी लेने के मूड में नहीं थे.

पार्टी और परिवार ने मनाया

इसके बाद जदयू के वरिष्ठ नेताओं और परिवार के करीबी लोगों ने उन्हें लगातार समझाने की कोशिश की. पार्टी के अंदर यह महसूस किया गया कि इस समय उनका सक्रिय होना संगठन और राजनीति दोनों के लिए जरूरी है. कई दौर की बातचीत के बाद अब यह खबर सामने आई है कि वह इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हो गए हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

7 मई का इंतजार

अब सबकी नजर 7 मई पर टिकी है. इसी दिन कैबिनेट विस्तार होना है और उसी दिन यह साफ होगा कि निशांत कुमार औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखते हैं या नहीं. अगर वह शपथ लेते हैं, तो इसे जदयू में नई पीढ़ी के प्रवेश के रूप में देखा जाएगा.

किन-किन नामों की चर्चा

कैबिनेट विस्तार को लेकर कुछ और नाम भी चर्चा में हैं. बताया जा रहा है कि नए और पुराने चेहरों का संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल तैयार किया जाएगा. इस दौरान कई ऐसे नेताओं को मौका मिल सकता है, जिनका अपने समाज में मजबूत आधार है.

सामाजिक संतुलन पर जोर

जदयू इस बार अपने मंत्रिमंडल में सामाजिक संतुलन बनाने पर खास ध्यान दे रही है. खासकर अति पिछड़ा और महादलित वर्ग को साधने की कोशिश की जा रही है. इसी रणनीति के तहत कुछ नए चेहरों को शामिल करने की तैयारी है, ताकि अलग-अलग वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.

केंद्र की भी नजर इस फैसले पर

इस पूरे घटनाक्रम पर केंद्र सरकार की भी नजर बनी हुई है. गृह मंत्री अमित शाह के पटना आने की संभावना है. वहीं प्रधानमंत्री Narendra Modi के भी कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा है. इससे साफ है कि यह कैबिनेट विस्तार राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात? रूबियो ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' को लेकर किया बड़ा ऐलान; जानें पूरा मामला