अगर आप भी जाते हैं लंबे टूर पर तो जल्द करा लें अपने वाहन में यह काम, मोदी सरकार करने जा रही है सख्ती

अगर आप भी जाते हैं लंबे टूर पर तो जल्द करा लें अपने वाहन में यह काम, मोदी सरकार करने जा रही है सख्ती

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटल डेस्क: आज के टेक्नोलॉजी के इस जमाने में अब FASTag की मदद से चंद मिनट में ही टोल टैक्स का भुगतान हो जाता है. पहले लोगों को लंबे समय तक लाइन में लगकर टोल देना पड़ता था. लेकिन अब ये प्रक्रिया काफी आसान हो गई है. वहीं अब इसी FASTags के मध्यम से टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने लिए सरकार ने जरूरी कर दिया है कि अपूर्ण KYC वाले FASTags को 31 जनवरी, 2024 के बाद बैंकों द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. ऐसे में अगर आपने अभी तक फास्टैग KYC नहीं कराई है तो इसे जल्द करा लें नहीं तो टोल टैक्स देने में दिक्कत होगी. 

फास्टैग KYC कराना अनिवार्य

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से जारी आदेश के अनुसार 31 जनवरी के बाद अगर आपने  KYC नहीं कराई होगा तो आपको फास्टैग रद्द हो जाएगा. जिसकी वजह से आप टोल पर फास्टैग से भुगतान नहीं कर पाएंगे. इसी के साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों से 'एक वाहन, एक फास्टैग' (One vehicle, one Fastag) का भी पालन करने को कहा है. इसी के साथ उपभोगताओं को अपने बैंकों के माध्यम से पहले जारी किए गए सभी फास्टैग को हटाना होगा.

NHAI ने क्यों उठाया यह कदम? 

एनएचएआई ने यह कदम आरबीआई द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के बाद उठाया है. जिसमें आरबीआई के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक विशेष वाहन के लिए कई फास्टैग जारी किए जाने और केवाईसी के बिना फास्टैग जारी किए जाने के बारे में कहा गया था. इसका उद्देश्य कई वाहनों के लिए एकल फास्टैग का उपयोग करने या किसी विशेष वाहन से कई फास्टैग को जोड़ने के उपयोगकर्ता व्यवहार को हतोत्साहित करना है.