मुंबई, भारत 24 डिजिटल डेस्क: इंडिगो के विमान इन दिनों लेट-लतीफी (Indigo Flight) के लिए सुर्खियों में छाई हुई है. टेक ऑफ में देरी से आपा खोकर जहां एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ दड़ दिया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. तो वहीं इस घटना के कुछ घंटों बाद एक और ऐसा वीडियो (Social Media) सामने आया है जिसमें फ्लाइट के यात्रियों को रनवे पर डिनर करते हुए देखा जा सकता है.
रनवे पर ही यात्रियों ने खाया खाना
मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट में इंडिगो की फ्लाइट में घंटों देरी से परेसान होकर यात्री रनवे पर ही आराम करते दिखे. इतना ही नहीं यहां वे रनवे पर ही खाना भी खाने लगे. इस मामले में अब एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से बयान आया है. जिसमें कहा गया है कि खराब मौसम के चलते फ्लाइट को डायवर्ट किया गया था. जिसकी वजह से 6E2195 उड़ान के यात्री नाराज हो गए और सीढ़ी चढ़ते ही विमान से बाहर निकल आए थे.'
कैसे बाहर निकले यात्री?
मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईएसएफ क्यूआरटी की मदद से हवाईअड्डा संचालकों ने यात्रियों को सुरक्षा क्षेत्र में घेरा क्योंकि यात्रियों ने एयरलाइन कोच में चढ़ने और टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया था. इसके बाद यात्रियों को अगली कार्रवाई तक एयरलाइन अधिकारियों और सुरक्षा की कड़ी निगरानी में रखा गया था.बता दें कि इन दिनों कोहरे के चलते फ्लाइट देरी से चल रही है. जिसकी वजह से कई ऐसी वीडियो सामने आ रही है जिसमें यात्री नाराज नजर आ रहे हैं. एक वीडियो और सामने आया था जिसमें यात्रियों को ग्राउंड स्टाफ के साथ बहस करते हुए भी देखा गया था.