Navratri Day 6: मां कात्यायनी की भक्ति में डूबे श्रद्धालु! इस भोग से मां होती हैं खुश! | Latest News

शारदीय नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा, सुबह से गूंज रहे जयकारे, देखें देशभर में कैसी है भक्ति की धूम.

Bharat 24

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के छठे दिन देशभर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. श्रद्धालु माता के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में मंदिरों और शक्तिपीठों में पहुंच रहे हैं. चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है.

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है. कई स्थानों पर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो सुबह होते-होते और तेज हो गया. भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर माता के दर्शन कर रहे हैं. मां कात्यायनी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. शक्तिपीठों से लेकर स्थानीय मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों तक, हर जगह रौनक छाई हुई है. पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्त पूरे श्रद्धाभाव से माता की आराधना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Haryana Diary: CM नायब सैनी का 'ग्लोबल विजन', हरियाणा में निवेश का मिशन!