Ram Mandir Ayodhya: खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, 84 सेकंड के मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा; नोट करें टाइमिंग

Ram Mandir Ayodhya: खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, 84 सेकंड के मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा; नोट करें टाइमिंग

अयोध्या, भारत 24 डिजिटल डेस्क: 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. रामलला आज (22 जनवरी) को अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ram Mandir Ayodhya) में विराजेंगे. प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha Ceremony) के साथ ही 16 जनवरी से शुरू हुआ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा. इसके बाद 23 जनवरी से आम लोग भी रामलला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में भगवान राम के स्वागत के लिए  अयोध्या पूरी तरह से सज धज कर तैयार हो गई है. अयोध्या नगरी को हजारों क्विंटल फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है.  

कब शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम? (Pran Pratishtha Ceremony) 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12.20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक उसके पूरा होने की उम्मीद है. पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वह हेलीकाप्टर से साकेत महाविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से सड़क मार्ग से दोपहर 11 बजे राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेश करेंगे.  प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पीएम आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत 7,000 से अधिक लोगों की सभा को संबोधित करेंगे.  

प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त (Pran Pratishtha Shubh Muhurat) 

आज अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त होगा. शुभ मुहूर्त का यह क्षण  12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा, जिसमें रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसमें से काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने जो मुहूर्त चुना उसे सबसे सटीक मानकर रामलला की स्थापना के लिए चुना गया.