लखनऊ, न्यूज डेस्क: अयोध्या में जब से रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो रहा है. तभी से राम भक्त अपने-अपने तरीके से रामलला को समर्पण राशि और उपहार भेंट कर मंदिर निर्माण की खुशी का इजहार कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ लखनऊ से सामने आया है. जहां राम भक्तों से एक-एक मोती इकट्ठा कर उस पर राम नाम लिख कर माला बनाई गई है. ये माला राम मंदिर में समर्पित की जाएगी.
लखनऊ निवासी शिवानी जायसवाल ने ये मुहिम छेड़ी है. उनका कहना है कि- 'हर कोई सरकार द्वारा जारी की गई स्किम पर काम कर रहे हैं. अगर हम खुश हैं तो खुद भी कुछ कर सकते हैं. हम सब आम नागरिक प्रभु के लिए अपनी इच्छा से काम कर सकते हैं. रामलला के लिए युवा पीढ़ी के साथ-साथ बच्चों को भी जोड़ने का यह अनूठा प्रयास है. हम लोगों से राम नाम की मोती ले रहे हैं और प्रयास है कि सबसे लंबी माला बनकर तैयार हो जो रामलला को समर्पित की जाए. इसमें हर व्यक्ति का योगदान लेने का प्रयास है.'