अयोध्या से आए अक्षत कलश का नरसिंह गढ़ में किया गया पूजन, घर-घर वितरित होंगे अक्षत

करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक राम मंदिर लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तजन राम लला के दर्शन कर पाएंगे. क

अयोध्या से आए अक्षत कलश का नरसिंह गढ़ में किया गया पूजन, घर-घर वितरित होंगे अक्षत

अयोध्या/भोपाल, भारत24 डिजिटल टीम: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले देश भर में उत्सव का माहौल है. इस बीच बुधवार को अयोध्या से नरसिंहगढ़ में आए ‘अक्षत कलश’ का धर्मशाला मन्दिर में पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगदल प्रखण्ड कार्यकर्ताओ ने नगर के मंदिर पुजारियों की मौजूदगी में विधिवत पूजन अर्चन किया. इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ के विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि राम हर मन में बसते हैं. सैकड़ों वर्षों की कठिन तपस्या के बाद 22 जनवरी को वह शुभ दिन है जब भगवान अपने मन्दिर में विराजित हो रहे हैं.

देशभर में राम मंदिर के लिए खुशी की लहर

करोड़ों हिंदुओं के आस्था का प्रतीक राम मंदिर लगभग पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्तजन राम लला के दर्शन कर पाएंगे. कई दशक चले संघर्ष के बाद राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया. इसे लेकर संघ के विभाग कार्यवाह धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी इस पल की साक्षी बनने जा रही है. ये सौभाग्य की बात है. मन्दिर पुजारियों ने भी 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाकर, उत्सव मनाकर इस पुनीत आयोजन के सहभागी बनने की बात कही है. वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि अयोध्या से आए पूजित अक्षत का घर-घर वितरण किया जाएगा. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, सहित नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं.

राम भक्तों को जनवरी में मिलेगी नई सौगात

राम भक्तों के लिए जनवरी में बड़ी सौगात मिलने वाली है. अब अयोध्या जाने के लिए हवाई यात्रा भी जल्द शुरू होने वाली है. 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी. वहीं 10 जनवरी से रोज इंडिगो की A320 एयरबस दोनों तरफ से उड़ान भरेगी. इसके अलावा अहमदाबाद से अयोध्या के लिए हफ्ते में 3 फ्लाइट उड़ान भरेंगी.

न्यूज़ रिपोर्ट - सुरेश नागर, नरसिंहगढ़

जिसे पूरी दुनिया कहती है धरती का स्वर्ग, अब फारुख अब्दुल्लाह ने कहा- जहन्नुम में जाए कश्मीर