मंगलवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला काफी नाराज दिखे. जम्मू-कश्मीर पर पत्रकारों का सवाल सुनकर वह नाराज हो गये. ये जिक्र होते ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जाए जहन्नुम में. फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को नरक में पहुंचा दिया है. लोगों का दिल जीतने की बात तो हो रही है, लेकिन हम लोगों का दिल कैसे जीत पाएंगे? ऐसा कैसे होगा जब आप ऐसे काम करेंगे कि लोग आपसे और दूर हो जायेंगे?
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले को बरकरार रखा
आपको बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के सरकार के फैसले को बरकरार रखा था. साथ ही कहा कि जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल किया जाए. उसे अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के लिए कदम उठाना चाहिए.
'जम्मू-कश्मीर को जाए जहन्नुम में'
फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद निकल रहे थे. तभी एक पत्रकार ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उनसे सवाल पूछा. जम्मू-कश्मीर का जिक्र आते ही वह भड़क उठे. छूटते ही बोले- जहन्नुम में जाए जम्मू-कश्मीर. तुम लोग उसे वहां ले गये हो. लोगों का दिल जीतना है, लेकिन कैसे. ऐसा कैसे होगा जब आप ऐसे काम करेंगे जो लोगों को और दूर धकेल देंगे?
30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के फैसले को सोमवार को सर्वसम्मति से बरकरार रखा. अदालत ने केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) का राज्य का दर्जा 'जल्द से जल्द' बहाल करने और अगले साल 30 सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया.