Haryana Diary: चंडीगढ़ में सुप्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की श्रीमद्भागवत कथा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मन को शांति, आत्मा को शक्ति और जीवन को नई दिशा देने का माध्यम है. इंद्रेश उपाध्याय की वाणी से भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश और गीता का संदेश लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिकता की तेज रफ्तार के बीच संस्कारों और नैतिक मूल्यों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है. किसी समाज की वास्तविक प्रगति केवल ऊंची इमारतों, महंगी गाड़ियों और आर्थिक समृद्धि से नहीं मापी जा सकती, बल्कि अच्छे विचारों, मजबूत संस्कारों और सामाजिक मूल्यों से तय होती है. सीएम नायब सिंह सैनी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में संतों की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति नई ऊंचाइयों को छू रही है. इसके पीछे इंद्रेश उपाध्याय जैसे संतों और कथावाचकों का महत्वपूर्ण योगदान है, जो धार्मिक कथाओं और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से समाज को दिशा दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Netanyahu Calls PM Modi: नेतन्याहू ने PM मोदी को दिया इजराइल आने का न्योता! क्यों खास है ये बुलावा?