नई दिल्ली, न्यूज डेस्क: महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप (Mahadev Gaming App Case) के सह संस्थापक रवि उप्पल (Ravi Uppal) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंटरपोल से अनुरोध किया था. जिसके बाद पहले से ही रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. इसी के आधार पर ये गिरफ्तारी की गई है. अब ईडी के अधिकारी रवि उप्पल को भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं.
कौन है रवि उप्पल?
रवि उप्पल के खिलाफ जांच एजेंसी ने अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ की एक विशेष अदालत के सामने आरोप पत्र दायर किया था. इसके अलावा इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म के एक अन्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrakar) के खिलाफ भी पत्र दायर किया गया था. एजेंसी ने आरोप पत्र में अदालत को सूचित किया था कि उप्पल ने प्रशांत महासागर में एक द्वीप देश वानुअतु का पासपोर्ट लिया है जबकि उसने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है. बता दें कि रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है.
#JaagoBharat | महादेव ऐप स्कैम केस में बड़ा एक्शन
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) December 13, 2023
UAE में दबोचा गया को-फाउंडर रवि उप्पल
दुबई में हिरासत में लिया गया रवि उप्पल
Watch : https://t.co/8e1w3khsZE#MahadevApp #UAE #Dubai #Bharat24Digital@anchorpooja @Sakshijournalis @palakprakash20 pic.twitter.com/sAyNjq9oma
क्या है महादेव ऐप?
महादेव ऐप के दो प्रमोटर हैं सौरभ चंद्राकर (Saurabh Chandrashekhar) और रवि उप्पल महादेव (Ravi Uppal Mahadev). ईडी की छापेमारी में महादेव ऐप से संबंधित 417 करोड़ की अवैध रकम बरामद हुई थी. महादेवऐप के प्रमोटर इसे गेमिंग ऐप बताते हैं लेकिन जांच एजेंसी को शक था कि इस ऐप के माध्यम से सट्टेबाजी का धंधा किया जा रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें कई रसूखदारों और अंडरवर्ल्ड की ओर से पैसा लगाया गया है. इस गेमिंग ऐप के जरिए पिछले एक साल में कुल 5000 करोड़ रुपये की लेन-देन की गई है. वहीं पुलिस ने पिछले साल 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था.