Indigo: 'चलाना है तो चला वरना नीचे उतार', भड़के पैसेंजर ने पायलट को क्यों मारा जोर से मुक्का?

Indigo: 'चलाना है तो चला वरना नीचे उतार', भड़के पैसेंजर ने पायलट को क्यों मारा जोर से मुक्का?

नई दिल्ली, भारत 24 डिजिटस डेस्क: इंडिगो के विमान में एक यात्री ने  पायलट (Indigo Pilot) के साथ उस समय मारपीट कर दी जब वह उड़ान में देरी की घोषणा कर रहा था. विमान में देरी (Flight Delay) के  चलते यात्री गुस्सा हो गया और उसने फ्लाइट के पायलट को जोर का मुक्का जड़ दिया और कहा कि 'चलाना है तो चला वरना नीचे उतार.' इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. 

पायलट को जड़ दिया जोर का मुक्का

वीडियो में दिखाई दे रहा है पायलट (Indigo Pilot) यात्रियों के सामने कुछ अनाउंसमेंट कर रहा है तभी पीछे से पीले रंग की हूडी पहना एक शख्स आता है और उसे थप्पड़ मार देता है.इसके बाद एक एयर होस्टेस कहती हुई सुनाई दे रही है कि आपने जो भी किया गलत किया. इस बात को सुनकर वह शख्स फिर से कहता है कि हम कितनी देर से बैठे हैं. यात्री की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है. इस घटना के बाद इंडिगो ने यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

इन्डिगो ने दर्ज कराया मुकदमा

इंडिगो फ्लाइट के को-पायलेट अनूप कुमार की शिकायत के बाद IGI एयरपोर्ट पुलिस ने IPC की धारा 323, 341, 290 और 22 एयरक्राफ्ट रूल्स के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. विमानन सुरक्षा एजेंसी ने वायरल वीडियो के संबंध में जांच भी शुरू कर दी है. बता दें कि ये फलाइट (6E-2175) दिल्ली से गोवा जा रही थी. कोहरे के कारण विलंबित होने पर गुस्साए यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया.