LIC HFL Recruitment 2026: MBA वालों के लिए नौकरी का मौका, ₹14 लाख तक मिल सकता है सालाना पैकेज

LIC HFL Recruitment 2026: MBA की डिग्री पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में काम करने का मौका है.

LIC HFL Management Trainee Recruitment 2026 MBA Jobs Apply
Image Source: Magnific

LIC HFL Recruitment 2026: MBA की डिग्री पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) में काम करने का मौका है. कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 50 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके तहत मार्केटिंग और सेल्स विभाग में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती की खास बात यह है कि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹40,000 से ₹50,000 तक स्टाइपेंड मिलेगा. ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने और कंपनी के मानकों पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों को स्थायी पद पर नियुक्ति मिल सकती है, जहां सालाना पैकेज ₹14 लाख या उससे अधिक हो सकता है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है.

मार्केटिंग और सेल्स में सीखने का मिलेगा मौका

LIC HFL के मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के कारोबार और ग्राहक प्रबंधन से जुड़े काम सीखने का अवसर मिलेगा. इसमें नए ग्राहकों को जोड़ना, होम लोन के कारोबार को बढ़ाना और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाना शामिल है. कंपनी की ओर से दी जाने वाली ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी मिल सकता है. इस भर्ती की एक और खास बात यह है कि आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. हालांकि, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए.

MBA की डिग्री जरूरी, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBA की डिग्री होना अनिवार्य है. केवल ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं होंगे. फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं, लेकिन सेल्स, फील्ड सेल्स, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बातचीत के जरिए व्यावसायिक सौदे तय करने जैसे क्षेत्रों में एक साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है. उम्मीदवारों के पास नए ग्राहक जोड़ने, कारोबार बढ़ाने और ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने जैसी जरूरी क्षमताएं होनी चाहिए.

35 शहरों में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए मौका

LIC HFL ने इस भर्ती के लिए शहर से जुड़ी पात्रता शर्त भी रखी है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से निर्धारित 35 शहरों में से किसी एक का स्थानीय निवासी होना चाहिए. साथ ही, संबंधित शहर की स्थानीय भाषा बोलने और समझने की जानकारी भी जरूरी है. इन शहरों में दिल्ली, गुड़गांव, गाजियाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, कानपुर, सोनीपत, लुधियाना, जयपुर, जोधपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रायपुर, मुंबई, ठाणे, पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, नासिक, नागपुर, पटना, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, कटक, गुवाहाटी और त्रिपुरा शामिल हैं. दक्षिण भारत में बेंगलुरु, मैसूर, हैदराबाद, विजयवाड़ा, चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और एर्नाकुलम के उम्मीदवारों के लिए भी अवसर दिया गया है.

25 अक्टूबर तक करें आवेदन

LIC HFL की इस भर्ती में रुचि रखने वाले MBA उम्मीदवारों को 25 अक्टूबर की समयसीमा से पहले आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और स्थानीय निवास से जुड़ी शर्तों को पूरा करना जरूरी है. चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग के दौरान ₹40,000 से ₹50,000 मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्थायी नियुक्ति और ₹14 लाख या उससे अधिक के संभावित सालाना पैकेज का अवसर कंपनी के तय मानकों और नियुक्ति की शर्तों पर निर्भर करेगा. आवेदन करने से पहले LIC HFL की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की पुष्टि जरूर करें.

कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC HFL की lichousing.com वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद वेबसाइट पर करियर से जुड़े सेक्शन में मैनेजमेंट ट्रेनी-मार्केटिंग एंड सेल्स भर्ती की जानकारी देखें. 
  • अब भर्ती डिटेल में दिए गए आवेदन लिंक के जरिए इंटर्नशाला के आवेदन पेज पर जाएं. 
  • आवेदन से पहले शैक्षणिक योग्यता, शहर और स्थानीय भाषा से जुड़ी पात्रता की जांच करें. 
  • आवेदन पेज पर मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें.
  • सभी जरूरी डिटेल को जांचने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. 
  • आवेदन जमा करने से पहले सर्विस बॉन्ड और ट्रेनिंग के बाद नियुक्ति से जुड़ी शर्तों भी पढ़ लें. 
  • लास्ट में सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! यूपी में जूनियर इंजीनियर समेत 1156 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी