Kolkata Durga Puja Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. चोरबागान दुर्गोत्सव समिति के पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. महासप्तमी के दिन हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आयोजन समिति से जुड़े लोगों सहित 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान तेज बारिश और संकरी गलियों में बढ़ती भीड़ के कारण हालात बिगड़ने की बात सामने आई है. प्रवेश और निकास के रास्तों को लेकर भ्रम तथा माइक से की गई एक कथित गलत घोषणा को भी हादसे की संभावित वजहों में शामिल किया जा रहा है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
ये भी पढ़ें- Haryana Diary: हरियाणा सरकार के 2 साल पूरे! CM सैनी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड