Anju Nasrulla Seema Haider Sachin Meena प्रेमी नसरुल्ला से शादी करने के 4 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी भारतीय महिला अंजू ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. अंजू ने कबूल किया है कि फिलहाल वह दो-दो पुरुषों की पत्नी हैं. एक भारत में अरविंद है तो दूसरा पाकिस्तान में नसरुल्ला. ऐसे में वह किसे छोड़ेगी और किसे अपनाएगी? इस पर अंजू अभी कोई भी स्पष्ट जवाब देने के लिए तैयार नहीं है. कुल मिलाकर कर अंजू ने भारत में अरविंद से शादी है, जिससे उसके दो बच्चे हैं, जबकि पाकिस्तान में उसने नसरुल्ला से निकाह किया है. इस लिहाज से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही सीमी हैदर भी सचिन मीणा के साथ गुलाम हैदर की पत्नी हैं, क्योंकि सीमा का गुलाम हैदर से तलाक नहीं हुआ है. यह भी रोचक है कि सीमा हैदर और अंजू दोनों ही दिल्ली से सटे शहरों में रह रही हैं.
कैसे हुआ नसरुल्ला से प्यार
अंजू की मानें तो राजस्थान के भिवाड़ी में पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहने के दौरान सोशल मीडिया पर सक्रिय थी. इस दौरान उसकी मुलाकात पाकिस्तान के नसरुल्ला से हुई. फेसबुक पर चैट का सिलसिला चला और अंजू को नसरुल्लाह से कब प्यार हो गया? यह खबर नहीं हुई. इसके बाद अंजू पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला के साथ मोबाइल पर वाट्सऐप के जरिये भी चैट करने लगी. उस समय शादी का और पाकिस्तान जाने का विचार नहीं आया, लेकिन नसरुल्ला से प्यार हो चुका था.
निकाह ही करने गई थी अंजू
अंजू ने कबूल किया है कि वह पाकिस्तान घूमने के लिए नहीं गई थी, बल्कि वह नसरुल्लाह से निकाह करने के लिए ही गई थीं. अंजू ने खुद कबूला है कि वह निकाह करने के तुरंत बाद ही भारत लौटना चाहती थीं, लेकिन मौहाल ठीक नहीं होने से स्वदेश नहीं लौटीं. इस बीच अंजू को चार महीने तक न चाहते हुए भी पाकिस्तान में रहना पड़ा.
अंजू या फातिमा?
अंजू ने स्वीकार किया है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने के साथ न केवल नसरुल्ला के साथ निकाह किया है, बल्कि अपना नाम अंजू से फातिमा भी कर लिया है. अंजू का कहना है कि पाकिस्तान में नसरुल्ला ने यह कभी नहीं कहा कि अंजू अपना नाम और धर्म बदलो, लेकिन मैंने खुद इस्लाम धर्म कबूला और अपना नाम फातिमा रखा है.
बच्चे साथ पर पति अरविंद से नहीं हुई मुलाकात
अंजू ने बड़ी ही साफगोई से कबूल किया है कि वह फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली के करीब बच्चों के साथ रह रही हैं, लेकिन पति अरविंद साथ नहीं हैं. उन्होंने कबूल किया है कि वह फिलहाल अरविंद और नसरुल्ला दोनों की पत्नी हैं. अंजू ने यह संकेत दिया है कि वह भविष्य में तलाक की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. मजे की बात यह है कि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया है कि वह किसके साथ रहेंगी और किसे तलाक देंगी. हालांकि, उन्होंने इशारा यह भी किया है कि वह नसरुल्ला के साथ ही रहेंगी, क्योंकि वह उसके साथ अच्छा महसूस करती हैं. ऐसे में नसरुल्लाह भारत भी आ सकता है या फिर अंजू पाकिस्तान जाएंगी.