मुंबई: आज शाम फर्स्ट इंडिया और भारत 24 द्वारा प्रस्तुत द फैशन कनेक्ट सीजन 20 का भव्य आयोजन मुंबई के फेयरमोंट होटल में होने जा रहा है. यह फैशन कनेक्ट देश के सबसे प्रतिष्ठित सिंगल-डे फैशन इवेंट्स में से एक है, जो हर साल मार्च, सितंबर और नवंबर के महीने में आयोजित किया जाता है.
हाल ही में इसका नवंबर संस्करण लंदन में हुआ था और अब मार्च सीजन का आयोजन फेयरमोंट मुंबई में होने जा रहा है. भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया के सीईओ एंड एडिटर इन चीफ, फर्स्ट इंडिया न्यूज के चैनल हेड डॉ. जगदीश चंद्र आयोजन में मौजूद रहेंगे और अतिथियों से चर्चा करेंगे.
कई मशहूर हस्तियां होंगी शामिल
इस शानदार कार्यक्रम में फैशन उद्योग के प्रमुख नामों के साथ-साथ कई फैशनिस्टास, ब्लॉगर्स और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. आयोजन में मशहूर डिज़ाइनर मोहित और अंजुला फलौद अपने ब्राइडल कलेक्शन के साथ ओपनिंग शो पेश करेंगे. इसके बाद डिज़ाइनर फरहा अंसारी, सिद्धार्थ और जयंतिका शर्मा के कलेक्शंस की बारी आएगी, जिनके साथ ज्वैलरी पार्टनर भी शो में शामिल होंगे.
इस ग्रैंड फैशन इवेंट के ग्रैंड फिनाले डिज़ाइनर जाने-माने डिज़ाइनर सुनीत वर्मा हैं. दर्शकों की निगाहें सभी डिज़ाइनर कलेक्शन को रैंप पर देखकर चकाचौंध होने वाली हैं. परिधानों का प्रदर्शन करने वाली करीब 35 मॉडल्स रैंप पर चार चांद लगाएंगी. वेडिंग सीज़न को ध्यान में रखते हुए मोहित और अंजुला फलौद ब्राइडल कलेक्शन को शोकेस करेंगे. वहीं, डिज़ाइनर फराह अंसारी के डिज़ाइन्स में खादी को प्रमोट किया जा रहा है. ब्रांड “बेनेची” समर्स को ध्यान में रखते हुए बीच वियर और कूल क्लोथिंग को शोकेस किया जाएगा.
फैशन प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव
वहीं, ग्रैंड फिनाले डिज़ाइनर सुनीत वर्मा का कुट्योर कलेक्शन “नज़्म” है. सुनीत वर्मा का “नज़्म” एक पोएटिक वर्शन है, जो फैशन कुट्योर को पारंपरिक आर्ट और एलिगेंस से खूबसूरती से जोड़ रहा है. यह कलेक्शन पारंपरिक कला और एलिगेंस को खूबसूरती से जोड़ता है, और फैशन प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा.
शो की एंकरिंग का जिम्मा नवप्रीत कौर के हाथों में होगा. फैशन कनेक्ट के ब्रांड एंबेसडर ऋषि मिगलानी हैं, जिनका पैशन इस शो को हर सीजन में बेहतर और बड़ा बनाना है. लोकेश शर्मा इस शो के डायरेक्टर हैं. फैशन कनेक्ट का आयोजन हर सीजन में बड़े पैमाने पर होता है और यह भारतीय फैशन उद्योग को एक नई दिशा देने का शानदार अवसर है.
ये भी पढ़ेंः Holi 2025: होली के रंग में भंग डालेगा चंद्र ग्रहण, पढ़िए किन बातों का रखना होगा ध्यान