CM Rekha Breaking: यमुना सफाई से हाफ मैराथन तक, CM Rekha ने संभाली कमान | Yamuna River | Delhi

Delhi Yamuna Cleaning Campaign: दिल्ली में यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए 31 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज समेत कई नेताओं के साथ युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी अभियान में हिस्सा लिया.

Bharat 24

Delhi Yamuna Cleaning Campaign: दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए दिल्ली सरकार और बीजेपी की ओर से संयुक्त महा सफाई अभियान शुरू किया गया है. रविवार सुबह 8 बजे से यमुना के 31 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस पहल में बीजेपी के सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा, आरडब्ल्यूए सदस्य और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए हैं. अभियान का उद्देश्य यमुना के तटों की सफाई करना और लोगों को नदी को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना है.

यमुना नदी के किनारे सफाई कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए 31 प्रमुख घाटों और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है. अभियान के तहत हर घाट की जिम्मेदारी अलग-अलग प्रमुख नेताओं को सौंपी गई है. इसके अलावा, प्रत्येक स्थान पर एक साइट इंचार्ज भी तैनात किया गया है, ताकि सफाई के काम की निगरानी की जा सके और अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके.

ये भी पढ़ें- Rajasthan: अब रात में भी सुरक्षित रहेंगी बहनें! CM Bhajan Lal ने शुरू की 100 यूनिट्स | Breaking