Congress Expelled Sanjay Nirupam: एक्शन नहीं..दिया था इस्तीफा, निष्कासन मामले पर संजय निरुपम ने दी प्रतिक्रिया

Congress Expelled Sanjay Nirupam: निष्कासित मामले में संजय निरुपम ने कांग्रेस का पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मैने पहले इस्तीफा दिया है. वहीं इस पर कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने संजय निरुपम पर एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Congress Expelled Sanjay Nirupam: एक्शन नहीं..दिया था इस्तीफा, निष्कासन मामले पर संजय निरुपम ने दी प्रतिक्रिया
Congress Expelled Sanjay Nirupam photo: social media

Congress Expelled Sanjay Nirupam

नई दिल्ली: बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने संजय निरुपम को 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था. हालांकि इसपर खुद संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मैंन तो निष्कासित होने से पूर्व ही कांग्रेस को अपना इस्तीफा दे दिया था. इस बात की पुष्टि उन्होंने ट्वीट कर दी है.

पार्टी से निष्कासित किए जाने पर बोले संजय निरुपम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए संजय निरुपम ने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि मेरा इस्तीफा रात को मिलने के बाद ही मेरे निष्कासन का आदेश दिया गया था. यह तेजी देखकर अच्छा लगा. इसी के साथ उन्होंने बताया कि अपने अगले कदम की जानकारी वह आज सुबह 11:30 से 12 बजे तक दूंगा.

कांग्रेस ने नहीं किया निष्कासित?

संजय निरुमन की ओर से ऐसी जानकारी सामने आई कि उन्होंने निष्कासन से पूर्व ही पार्टी को अपना इस्तीफा थमा दिया है. लेकिन इसपर पार्टी का कुछ और ही कहना है. पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है. इसपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस नहीं जारी किया गया था. बल्कि उनपर सीधे एक्शन लिया गया था.

किस पार्टी में होंगे शामिल?

अब ऐसे में सवाल यह सामने आता है कि कांग्रेस का साथ छोड़ वह किस पार्टी में शामिल होने वाले हैं? हालांकि इसपर आधिकारिक तौर पर खुद संजय निरुपम की ओर से जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही शिवसेना शिंदे गुट का हाथ थाम सकते हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि आज 11बजे वह अपने आगे के प्लान की जानकारी दे सकते हैं.

यह भी पढ़े: Gourav Vallabh Resign : गौरव वल्लभ ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बोले- वह सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते