BJP Meeting: नितिन नवीन ने बुलाई इमरजेंसी बैठक! 2027 का प्लान तैयार! | Nitin Nabin | CM Rekha Gupta

BJP Meeting: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में महासचिवों की बैठक, SIR पर विपक्ष के विरोध, INDIA ब्लॉक के अभियान और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर हो रहा मंथन.

Image Source: Internet

BJP Meeting: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के महासचिवों की अहम बैठक जारी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है. बैठक का फोकस विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों, SIR को लेकर जारी राजनीतिक टकराव और आगामी चुनावों की तैयारियों पर है.

बैठक में SIR को लेकर विपक्ष के रुख और उसके विरोध-प्रदर्शनों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है. इसके अलावा INDIA ब्लॉक के अभियान को लेकर भी पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है. विपक्ष के राजनीतिक कदमों का जवाब किस तरह दिया जाए और पार्टी अपनी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाए, इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. आगामी समय में विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भी बैठक के प्रमुख एजेंडों में शामिल हैं. चुनावी तैयारियों, प्रचार-प्रसार की रणनीति और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. बीजेपी चुनावों के मद्देनजर अपनी रणनीति को किस तरह धार देगी, इस पर भी पार्टी नेतृत्व का जोर रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की बैठक में इन विषयों पर चर्चा हो सकती है! | Breaking News