Bihar MLC Election Results 2026 : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! Patna MLC Result | Breaking News

Bihar MLC Election Results: बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों में पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की, जबकि पटना शिक्षक सीट आरजेडी के खाते में गई. दरभंगा में जन सुराज, तिरहुत में बीजेपी और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी.

Bharat 24

Bihar MLC Election Results 2026: बिहार विधान परिषद की सीटों पर मतगणना के बीच कई निर्वाचन क्षेत्रों से नतीजों की तस्वीर साफ होने लगी है. पटना शिक्षक सीट पर आरजेडी के संजीव कुमार ने जीत दर्ज की, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट बीजेपी के खाते में गई. दरभंगा में जन सुराज के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी. नतीजे सामने आने के साथ ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है.

बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों में अलग-अलग राजनीतिक दलों को सफलता मिली है. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव को हराया. वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट पर बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की. इस सीट पर मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवार भूषण कुमार झा दूसरे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़ें- PM Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की बैठक में इन विषयों पर चर्चा हो सकती है! | Breaking News