Amit Shah on Drugs Network: देश में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 23 अक्टूबर को असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी की गई. इस अभियान के दौरान 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही, 17 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है.
गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन ट्राइडेंट की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई. असम, मिजोरम और मणिपुर में हुई छापेमारी का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को कमजोर करना और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना है.
ये भी पढ़ें- India Big Action on Pakistan: पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी! UN में PoK पर साफ संदेश!