AAP samuhik upvas
दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच आपसी तनातनी जारी है. इस संबंध में अब तक कई प्रेस कॉन्फ्रेंस आप (AAP) पार्टी द्वारा की जा चुकी है. वहीं बुधवार को दिल्ली मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है.
देशभर में करेंगे अनशन
आपको बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आप नेता ने कहा कि 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास ( AAP samuhik upvas ) किया जाएगा.उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर सामूहिक उपवास रखने वाले हैं. आप नेता ने कहा कि हम लोग यह भी अपील करते हैं कि जो लोग सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं और लोकतंत्र की रक्षा करना चाहते हैं और इस देश से प्यार करते हैं. वह भी अपने घरों, गांवों, ब्लॉकों पर सामूहिक उपवास रख सकते हैं.
दिल्ली मंत्री आतिशी ने लगाया आरोप
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए दिल्ली मंत्री आतीशिन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक severe diabetic हैं. स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे.गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है. यह बहुत चिंताजनक है.आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है.अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा…
यह भी पढ़े: संजय सिंह की रिहाई पर बोले आप नेता गोपाल राय- 'भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और तानाशाह की हार'