

Credit : Internet


बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन इसी दौरान गैस, अपच, पेट फूलना और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ जाती हैं. जानिए इसके पीछे की वजह.


मानसून में ज्यादा नमी के कारण शरीर की पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है. इससे खाना देर से पचता है और पेट भारी या फूला हुआ महसूस होता है.


बारिश में पकौड़े, समोसे और तली-भुनी चीजें खाने का मन करता है, लेकिन ये एसिडिटी, गैस और अपच की परेशानी बढ़ा सकती हैं.


इस मौसम में बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट्स तेजी से पनपते हैं. दूषित पानी या बासी भोजन पेट के संक्रमण का बड़ा कारण बन सकता है.


बार-बार गैस, पेट दर्द, दस्त, उल्टी, मरोड़ या लगातार पेट फूलना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका पाचन प्रभावित हो रहा है.


हमेशा ताजा और हल्का भोजन करें, उबला या साफ पानी पिएं, बाहर का खाना कम खाएं और फल-सब्जियों को अच्छी तरह धोकर ही इस्तेमाल करें.


हाथों की सफाई रखें, समय पर खाना खाएं और जरूरत से ज्यादा मसालेदार या तैलीय भोजन से दूरी बनाएं. इससे पेट लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है.


अगर तेज पेट दर्द, लगातार उल्टी, दस्त, बुखार या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण हों, तो बिना देरी किए डॉक्टर से सलाह लें.


सब्जी में पड़ गया ज्यादा नमक? फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 आसान ट्रिक्स मिनटों में बचा लेंगी स्वाद
