Credit : Internet

खाना बनाते समय अगर गलती से सब्जी, दाल या ग्रेवी में नमक ज्यादा पड़ जाए, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स से स्वाद दोबारा बैलेंस किया जा सकता है.

सब्जी या ग्रेवी में एक उबला हुआ आलू डाल दें. यह अतिरिक्त नमक को काफी हद तक सोख लेता है. कुछ मिनट बाद आलू निकाल दें और स्वाद चखें.

एक छोटी आटे की लोई बनाकर सब्जी में 5-10 मिनट के लिए डाल दें. यह अतिरिक्त नमक सोखने में मदद करती है. बाद में लोई निकाल दें.

थोड़ा टमाटर प्यूरी, नींबू का रस या हल्की मिठास के लिए चुटकीभर चीनी मिलाने से भी स्वाद संतुलित हो सकता है. मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाएं और बीच-बीच में चखते रहें.

हर ट्रिक हर डिश पर लागू नहीं होती. दाल, सब्जी और ग्रेवी के हिसाब से सही उपाय चुनें. अगली बार नमक हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालें और बीच में स्वाद चखते रहें.

हर ट्रिक हर डिश पर लागू नहीं होती. दाल, सब्जी और ग्रेवी के हिसाब से सही उपाय चुनें. अगली बार नमक हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालें और बीच में स्वाद चखते रहें.