

Credit : Social Media


रुहानिका धवन ने महज 15 साल की उम्र में मुंबई में अपना खुद का करोड़ों का घर खरीद लिया था. बचपन में स्टार बनीं और छोटी उम्र में ही बड़ा सपना पूरा कर लिया.


25 सितंबर 2007 को मुंबई में जन्मीं रुहानिका धवन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. कम उम्र में ही उन्होंने टीवी पर अपनी पहचान बना ली.


रुहानिका ने साल 2012 में 'श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं' से टीवी डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी एक्टिंग जर्नी ने तेजी से रफ्तार पकड़ी.


रुहानिका को असली पहचान 'ये है मोहब्बतें' से मिली. शो में उनकी मासूमियत और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया और वह घर-घर में मशहूर हो गईं.


'ये है मोहब्बतें' में रुहानिका और दिव्यांका त्रिपाठी की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई. शो की वजह से रुहानिका की लोकप्रियता और बढ़ गई.


रुहानिका ने टीवी के साथ फिल्मों में भी काम किया. वह सलमान खान की 'जय हो' में कैमियो और सनी देओल की 'घायल वन्स अगेन' में नजर आई थीं.


महज 15 साल की उम्र में रुहानिका ने मुंबई में अपना घर खरीदा. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी.


रुहानिका अब 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं. चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर अपना घर खरीदने तक, उनकी जर्नी कम उम्र में कई उपलब्धियों से भरी रही है.


