

Credit : Social Media


‘मिर्जापुर’ में गुड्डू पंडित और डिम्पी की भाई-बहन की जोड़ी ने खूब एंटरटेन किया, लेकिन हर्षिता गौर इस रिश्ते से कुछ ज्यादा ही परेशान हैं.


सीरीज हो या फिल्म, हर्षिता गौर ने अली फजल की बहन डिम्पी का किरदार निभाया है. वहीं अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में नजर आए हैं.


हर्षिता का कहना है कि लोगों ने उन्हें और अली फजल को इस कदर भाई-बहन के रूप में देख लिया है कि अब कोई उन्हें अलग अंदाज में सोच ही नहीं पाता.


हर्षिता ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह अली फजल के साथ सिर्फ भाई-बहन का किरदार नहीं निभाना चाहतीं, बल्कि उनके साथ रोमांटिक सीन भी करना चाहती हैं.


हर्षिता ने बातचीत में कहा कि गुड्डू और डिम्पी इतने सालों से भाई-बहन के रूप में पहचाने जाते हैं कि अब उन्हें किसी और तरह से देखना मुश्किल हो गया है.


हर्षिता ने अपनी फ्रस्ट्रेशन बताते हुए कहा कि वह अली फजल के साथ और भी काम करना चाहती हैं. उनकी इच्छा है कि दोनों को किसी अलग तरह के किरदार में साथ देखा जाए.


हर्षिता ने बताया कि अली फजल ऑफ-स्क्रीन भी उनका काफी ध्यान रखते हैं. दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है और अली अक्सर उनकी टांग भी खींचते हैं.


हर्षिता के मुताबिक, ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी मजबूत हो चुकी है कि ऑडियंस भी अब उन्हें भाई-बहन की तरह ही देखती है.


‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.


Anshula Kapoor: बिकनी लुक में अंशुला कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, किलर अंदाज पर फिदा हुए फैंस
