

Credit : Social Media


पहला नाम मेटा (फेसबुक) कंपनी के मालिक मार्क जकरबर्ग का है. महज 23 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे.


दूसरे नंबर पर आते हैं टेक्नोलॉजी के बादशाह बिल गेट्स. माइक्रोसॉफ्ट की बदौलत सिर्फ 31 साल में अरबपति बन गए.


तीसरे नंबर पर हैं सिंगर रिहाना. वह अपनी गायकी के बल पर सिर्फ 33 साल की उम्र में अरबपति बन गईं.


चौथे नंबर नाम आता है गोल्फ की दुनिया की चर्चित शख्सियत टाइगर वुड्स का. वह केवल 33 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे.


पांचवें नंबर पर हैं कॉमर्स साइट से शुरुआत करने वाले जेफ बेजोस. वह अपनी कंपनी अमेजन के बल पर 35 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए थे.


बास्केट बॉल की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स 37 साल की उम्र में अरबपति बन गए थे. वह इस सूची में छठे स्थान पर हैं.


इस सूची में जेके रॉलिग्स 7वें स्थान पर हैं. वह महज 38 साल की उम्र में एक कठिन दौर से गुजरने के बाद अरबपति बनीं.

