

Credit : Instagram


'हनुमान' फेम साउथ एक्टर तेजा सज्जा की जिंदगी में नई खुशियों ने दस्तक दी है. एक्टर ने अपनी मंगेतर मौर्या के साथ सगाई कर ली है. दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.


तेजा और मौर्या ने 16 नवंबर को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में निजी समारोह के दौरान एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. इस खास मौके की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.


सगाई के मौके पर तेजा सज्जा हल्के रंग के कुर्ते और फूलों की डिजाइन वाली जैकेट में नजर आए. उनका पारंपरिक अंदाज काफी शानदार लग रहा था.


वहीं, मौर्या ने खूबसूरत कढ़ाई और मोतियों से सजा आउटफिट पहना था. उनका ट्रेडिशनल लुक भी समारोह की खास झलकियों में शामिल रहा.


तेजा की सगाई में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे. सुपरस्टार चिरंजीवी, रवि तेजा, नानी और राणा दग्गुबाती ने समारोह में शामिल होकर कपल को बधाई दी.


सगाई के बाद अब तेजा और मौर्या की शादी की तैयारियां शुरू होंगी. दोनों दिसंबर में राजस्थान के उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं. इसके बाद हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा.


