

Credit : Instagram


कभी कंगना रनौत के साथ फिल्म में नजर आए चिराग पासवान अब राजनीति में सक्रिय हैं. लेकिन छठ पूजा के मौके पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.


छठ पूजा के दौरान चिराग पासवान परिवार के साथ ठेकुआ बनाते नजर आए. उन्होंने अपने हाथों से प्रसाद तैयार किया और इसकी झलक इंस्टाग्राम पर भी शेयर की.


चिराग ने लिखा कि छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था में रची संस्कृति और अपनों के साथ जुड़ने का एहसास है. छोटी-छोटी तैयारियों से लेकर सूर्य देव को अर्घ्य देने तक हर पल श्रद्धा और समर्पण से भरा होता है.


चिराग ने छठ पूजा की सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज से निभाईं. वह सिर पर फलों और प्रसाद की टोकरी उठाकर घाट पहुंचे. वहां उन्होंने सुहागिन महिलाओं के बीच अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया.


छठ पूजा की तस्वीरों में चिराग अपनी मां के साथ भी नजर आए. परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं.


