

Credit : Indian team announced for T20 World Cup cricket hindi news


क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टीम के कैप्टन रोहित शर्मा और उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे.


टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़ा नाम विराट कोहली का है. जिनके बल्ले से आईपीएल 2024 में लगातार रन निकल रहा है.


लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत को भी टीम में शामिल किया गया है. आईपीएल में इनके बल्ले से भी रन निकल रहा है.


मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव को भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया गया है, जो अकेले ही मैच का रूख बदलने का माद्दा रखते हैं.


गेंदबाजी यूनिट का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे. इनके सटीक यार्कर के सामने बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं.

