

Credit : Social Media


24 जनवरी, 1945 को नागपुर (महाराष्ट्र) में जन्में सुभाष घई बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे.


पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग सीखने वाले अभिनेता तो न बन सके, लेकिन कामयाब निर्देशक जरूर बन गए. उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं.


उमंग' और 'गुमराह' जैसी कुछ फिल्मों में उन्होंने बतौर अभिनेता काम किया, लेकिन पहचान नहीं बनीं.


सुभाष घई ने रेहाना से शादी की, जो धर्म परिवर्तन कर मुक्ता बन गईं. बाद में मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले कई फिल्में बनाईं.


सुभाष घई ने 16 फ़िल्में लिखीं और निर्देशित की, जिनमे से 13 फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉक-बस्टर हिट साबित हुईं.


वर्ष 2006 में सुभाष घई को सामाजिक फिल्म 'इकबाल' के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया.

