

Credit : internet


जितना हमारे शरीर को खाने की जरुरत है. ठीक उतना ही हमारे शरीर को अच्छी नींद की भी आवश्यकता है. अगर दिन में 7 घंटे से कम की नींद आप लेते हैं, तो हो सकता है कि आप भी इन बिमारियों का शिकार हो. अच्छी नींद या फिर कम नींद लेना कई बीमारियों को बुलावा देता है.


भूलने की बीमारी यदि आप कम नींद लेते हैं, तो हो सकता है कि आप भूलने की बीमारी का शिकार हो जाएं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकी कम नींद लेना दीमाग पर असर डालता है. इसी से आपको किसी की बात समझने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.


अपच की समस्या. कम नींद के कारण आपको अपच की तकलीफ सता सकती है. इनमें गैस, पेट दर्द जैसी बीमारियों का सामना आपको करना पड़ सकता है. इसलिए शरीर को जितनी नींद की जरुरत है उतना हमें सोना चाहिए.


कम सोने के कारण आप अपने इमोशन्स पर से आपा खो बैठते हैं. स्वाभाविक आपको दिखने लगेगा कि आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ने लगे हैं.इसलिए भरपूर नींद ही सेहत को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित हो सकती है.

