

Credit : Instagram


टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का हर अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है. इस बार उनका रॉयल साड़ी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.


श्वेता ने पर्पल और फिरोजी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है. सुनहरे बूटे और चौड़ा गोल्डन बॉर्डर उनके लुक को शाही बना रहे हैं. साड़ी के पल्लू पर सुनहरी जरी और बारीक कढ़ाई की गई है.


श्वेता ने साड़ी के पल्लू को एक कंधे पर करीने से सेट किया है. खुला और लहराता हुआ पल्लू उनके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ रहा है. साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग फिरोजी ब्लाउज पहना है.


ब्लाउज के पीछे जालीदार कटआउट पैटर्न और सुनहरी कॉइन डिटेलिंग दी गई है. इसका बैकलेस डिजाइन श्वेता के लुक में ग्लैमर का तड़का लगा रहा है.


श्वेता ने गले में हार पहनने के बजाय गोल्डन और पर्ल डिटेलिंग वाले बड़े झुमने चुने. हाथ में स्टेटमेंट रिंग उनके लुक को और आकर्षक बना रही है.


साफ-सुथरा बन, सॉफ्ट आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर छोटी-सी बिंदी के साथ श्वेता ने अपना लुक पूरा किया. उनका यह अंदाज ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है.


