

Credit : Instagram


भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों थाईलैंड में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं. उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. मोनालिसा ने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह हरे रंग की खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही हैं.


एक्ट्रेस फुकेट के पतोंग बीच के साइनबोर्ड के पास खड़ी दिखाई दीं. कभी रेत पर तो कभी समंदर की लहरों के बीच मोनालिसा ने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए. तस्वीरों में उनका वेकेशन मूड साफ नजर आ रहा है.


हरी ड्रेस के साथ सफेद स्नीकर्स, झुमके और ब्रेसलेट में मोनालिसा का अंदाज काफी आकर्षक लग रहा है.


मोनालिसा की तस्वीरों में उनका फिट और कॉन्फिडेंट अंदाज भी देखने को मिला. मोनालिसा को अंतरा बिस्वास के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है.


मोनालिसा चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' में भी नजर आ चुकी हैं. इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी.


