

Credit : Internet


ट्रैवल के दौरान जूते सबसे ज्यादा जगह घेरते हैं. सही तरीके से पैकिंग करने पर सूटकेस में काफी अतिरिक्त स्पेस बचाया जा सकता है.


जूतों के अंदर मोजे, बेल्ट, चार्जर या छोटी एक्सेसरीज रख दें. इससे जूतों की खाली जगह भी इस्तेमाल होगी और अलग से स्पेस नहीं लगेगा.


जूतों को शॉवर कैप, शू बैग या प्लास्टिक बैग में रखकर सूटकेस के किनारों पर रखें. इससे कपड़े गंदे नहीं होंगे और जगह का बेहतर उपयोग होगा.


भारी जूतों को सूटकेस में रखने की बजाय ट्रैवल के दौरान पहन लें. इससे बैग हल्का रहेगा और बाकी सामान के लिए ज्यादा जगह मिलेगी


अलग-अलग जूतों को एक-दूसरे के उल्टी दिशा (heel-to-toe) में रखें. यह तरीका कम जगह घेरता है और सूटकेस व्यवस्थित भी दिखता है.

