

Credit : Instagram


सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' रिलीज से पहले चर्चा में है. फिल्म में सौम्या टंडन के किरदार को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है.


फिल्म के ट्रेलर में 'भाभीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन की भी झलक देखने को मिली. उन्हें देखकर फैंस के मन में उनके किरदार को लेकर सवाल उठने लगे.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौम्या टंडन फिल्म में शरवरी वाघ की बुआ का किरदार निभा सकती हैं. बताया जा रहा है कि उनका रोल कहानी में काफी इमोशनल होने वाला है.


अगर सौम्या शरवरी की बुआ का किरदार निभाती हैं, तो रिश्ते के लिहाज से वह आयुष्मान के किरदार प्रेम की सास भी होंगी. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


दिलचस्प बात यह है कि सौम्या टंडन और आयुष्मान खुराना की उम्र लगभग एक ही बताई जाती है. दोनों 42 साल के हैं. ऐसे में पर्दे पर यह रिश्ता दर्शकों के लिए थोड़ा अलग अनुभव हो सकता है.


'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' से होगा. खास बात है कि दोनों फिल्मों में हिमेश रेशमिया के गाने भी हैं.


