

Credit : Instagram


सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. ब्लैक गाउन में उनकी तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है.


सारा ने ब्लैक बॉडी फिटेड गाउन के साथ गोल्डन स्लीवलेस जैकेट पहनी. गोल्डन पर्स के साथ उनका पूरा लुक बेहद स्टाइलिश नजर आया. मिडिल पार्टिशन के साथ सॉफ्ट कर्ली हेयरस्टाइल और सटल ग्लोइंग मेकअप ने सारा के लुक में चार चांद लगा दिए.


सारा ने अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं. दोनों की साथ में मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया. अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक लेपर्ड प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं. उनका ग्लैमरस अंदाज भी तस्वीरों में खूब जंचा.


सानिया ने भी सारा के साथ सेल्फी शेयर की. दोनों की शानदार बॉन्डिंग और मुस्कुराते चेहरे फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं.


सारा और सानिया की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। दोनों का स्टाइलिश अंदाज और खास बॉन्डिंग फैंस को पसंद आ रही है.


