



25 दिसंबर 1861 को मदन मोहन मालवीय का जन्म इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था.


मदन मोहन मालवीय के पिता का नाम पंडित ब्रजनाथ और माता का नाम मूनादेवी था.


इनकी शादी 1878 में मिर्जापुर की कुमारी देवी के साथ हुई थी.


1891 में मदन मोहन ने एलएलबी (LLB) की परीक्षा उत्तीर्ण की, उन्हें 'महामना' का खिताब भी दिया गया था.


मदन मोहन मालवीय सच्चे राष्ट्रभक्त थे. उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था.


वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के संस्थापक के रूप में याद किया जाता है.


मदन मोहन मालवीय वह शख्सियत थे, जिन्होंने 'सत्यमेव जयते' शब्द को पूरे भारत में लोकप्रिय बनाया.

