

Credit : Social Media


अपनी रुहानी आवाज, दमदार अदाकारी और शानदार डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाली सारा गुरपाल इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर सुर्खियों में हैं.


सारा गुरपाल का जन्म हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुआ. उनकी शुरुआती परवरिश और पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई. बचपन से ही उन्हें कला और फैशन में खास दिलचस्पी थी.


सारा ने मॉडलिंग से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा. साल 2012 में उन्होंने 'मिस चंडीगढ़' का खिताब अपने नाम किया. इसके बाद उनके लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए.


साल 2013 में रंजीत बावा के गाने 'जीन' में लीड मॉडल के तौर पर नजर आईं. गाने की सफलता के बाद सारा कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज का हिस्सा बनीं.


मॉडलिंग और म्यूजिक वीडियो के बाद सारा ने पंजाबी सिनेमा का रुख किया. साल 2017 में 'मंजे बिस्तरे' से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और इसके बाद कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं.


सारा गुरपाल की लोकप्रियता उन्हें देश के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' तक ले गई. हालांकि, उनका शो में सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा और वह शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं.


अब सारा गुरपाल ने रियलिटी टीवी पर दोबारा दस्तक दी है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल' में उनकी एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा है.


TV की इस चाइल्ड स्टार ने 15 साल में खरीदा करोड़ों का घर, सलमान-सनी देओल संग कर चुकीं काम, जानें कौन है ये स्टार?

