

Credit : Internet


टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी खूबसूरत लव स्टोरी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. आइए जानते हैं उनकी और चारुलता की दिलचस्प प्रेम कहानी


संजू सैमसन और चारुलता रमेश की पहली मुलाकात तिरुवनंतपुरम के मार इवानियोस कॉलेज में हुई थी. कॉलेज में दोनों एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन उस समय ज्यादा बातचीत नहीं होती थी.


कॉलेज के बाद संजू ने हिम्मत जुटाकर चारुलता को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी. रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद उन्होंने पहली बार 'Hi' लिखकर मैसेज किया और यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई.


धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया. इस दौरान संजू अपने क्रिकेट करियर में आगे बढ़ते रहे और चारुलता हर कदम पर उनका साथ देती रहीं.


चारुलता पढ़ाई में काफी होशियार रही हैं. उन्होंने केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन और एचआर में पोस्टग्रेजुएशन किया. आज वह एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं.


संजू ईसाई परिवार से हैं, जबकि चारुलता हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अलग-अलग धर्म होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूती से निभाया और परिवारों की सहमति के बाद शादी करने का फैसला लिया.


22 दिसंबर 2018 को संजू और चारुलता ने शादी की.दोनों ने अपना विवाह Special Marriage Act के तहत रजिस्टर कराया. आज यह जोड़ी क्रिकेट जगत की सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है.


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू के शानदार प्रदर्शन के बाद चारुलता का सपोर्ट एक बार फिर चर्चा में रहा दोनों की प्रेम कहानी इस बात की मिसाल है कि भरोसा, दोस्ती और साथ किसी भी रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत होते हैं.

