

Credit : Internet


भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन माह का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त को होगा.


सावन का महीना शिव पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और सोमवार व्रत के लिए सबसे शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान श्रद्धा से की गई पूजा का विशेष फल मिलता है.


साल 2026 में कुल 4 सावन सोमवार पड़ेंगे.भक्त इन चारों सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे.


पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को होगा. दूसरा सोमवार 10 अगस्त को पड़ेगा. तीसरा सोमवार 17 अगस्त को रहेगा.वहीं चौथा और आखिरी सावन सोमवार 24 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।अगर आप व्रत या शिव पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तारीखों को अभी से नोट कर लें.


सावन में सोमवार के साथ-साथ मंगला गौरी व्रत का भी विशेष महत्व होता है. विवाहित और अविवाहित महिलाएं सुखी दांपत्य और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से यह व्रत रखती हैं.


सावन के दौरान कांवड़ यात्रा, शिव मंदिरों में जलाभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप और बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा भी बड़े उत्साह के साथ निभाई जाती है.


अगर आप भी 2026 में सावन सोमवार का व्रत रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से इन तारीखों को नोट कर लें और पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना करें.


8 साल बाद टूटेगी युविका चौधरी-प्रिंस नरूला की शादी? एक-दूसरे को किया अनफॉलो, फैन्स हुए परेशान
